आगरालीक्स ….आगरा में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में एक सॉल्वर पकड़ा गया, वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आरके गुप्ता मेमोरियल कॉलेज जीएसएस इंफोसिस्टम में मंगलवार को सुबह पहली पाली में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा थी। सुबह 8.20 बजे कर्मचारी प्रवेश पत्र चेक कर रहे थे, कर्मचारियों को एक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो पर शक हुआ। पूछताछ करने पर पता चला कि वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।

जेल भेजा अभ्यर्थी
पूछताछ में उसने अपना नाम महेश ठेनुआ निवासी सदोलपुर, इग्लास अलीगढ़ बताया। उसने बताया कि वह अभुआपुरा, अछनेरा निवासी बबलू की जगह परीक्षा देने के लिए आया था। पुलिस ने उसे जेल भेल दिया है।