आगरालीक्स….. आगरा में युवाओं में आईफोन का जबरदस्त क्रेज, एप्पल आईफोन एसई सीरीज की सबसे अधिक बिक्री, आगरा में 43 हजार से 80 हजार रुपये के आईफोन की बिक्री में 30 प्रतिशत उछाल।
आगरा में मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ने के साथ ही महंगे मोबाइल खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। युवा 50 हजार की रेंज में आईफोन को पसंद कर रहे हैं। एप्पल भी बजट फोन मार्केट में लेकर आया है।
43 से 80 हजार कीमत के आईफोन की सबसे अधिक मांग
आगरा के डिजिटल वल्र्ड के संचालक आयुष अग्रवाल ने बताया कि आईफोन की 43 हजार से 80 हजार रेंज की मांग सबसे अधिक है। आई फोन 12 की बिक्री बढ़ी है। युवा एसई 2022 सीरीज को पसंद कर रहे हैं। इसकी भी कई रेंज हैं।

सितंबर में भारत में लांच होगा आई फोन 13
एप्पल द्वारा आईफोन 13 की लांचिंग इसी साल सितंबर में की जाएगी, इसके चार मॉडल बाजार में उतारे जाएंगे। आईफोन 13 की रेंज 69900 से 129900 रुपये के बीच में होगी।
ये है रेंज
आईफोन 13 मिनी 69900 रुपये से शुरू
आईफोन 13 79900 रुपये से शुरू
आईफोन 13 प्रो 119900 रुपये से शुरू
आईफोन 13 प्रो मैक्स 129900 रुपये से शुरू