आगरालीक्स…. आगरा से सपा ने मेयर प्रत्याशी किया घोषित। सपा ने मेयर पद पर ललिता जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही पार्षदों की सूची भी जारी की जा रही है।

आगरा में मेयर पद पर भाजपा, सपा, बसपा , कांग्रेस और आप के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार किया जा रहा था। मेयर की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में सपा ने दोपहर में आगरा से मेयर पद पर ललिता जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के फेसबुक हैंडल से सपा के छह महापौर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा से ललिता जाटव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। ललिता जाटव के पति अतुल कुमार डीआईओएस कार्यालय में हैं।