आगरालीक्स….आगरा में अखिलेश यादव के आने पर उत्साह में सपा कार्यकर्ता. बैठक में तय की गई स्वागत की तैयारियां. पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
आज समाजवादी पार्टी फतेहाबाद रोड जिला आगरा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा में होने जा रही है जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे, उसी को लेकर आज सपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. जिसमें पूर्व विधान परिषद सदस्य भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी डॉक्टर संजय लाठर उपस्थित रहे.
उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी. जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के स्थान निर्धारित किए गए. संजय लाठर ने कहा उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन भारत जोड़ो यात्रा आगरा से शुरुआत हो रही है. यह यात्रा देश के संविधान बचाने के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए किसानों को न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो नारा है पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक पीडीए उन सभी को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली जा रही है.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप उपस्थित रहे प्रदेश सचिव सहाय यादव , नितिन कोहली, राजेश शर्मा, राजपाल यादव,पवन प्रजापति, ममता टपलू, मधुकर अरोड़ा, पप्पू यादव, राम गोपाल बघेल, संदीप यादव, अभिनव शर्मा, प्रहलाद गुर्जर, सुरेन्द्र चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौहान, महेश सिसोदिया,देवेंद्र यादव,तेजपाल यादव, संतोष यादव, शिवपाल यादव, आशीष शर्मा, आदिल मिर्ज़ा, जितेंद्र चक, राहुल गुर्जर, प्रदीप मुखिया, असलम वारसी, अरविन्द यादव, आलोक यादव,आदि लोग मौजूद रहे