आगरालीक्स ….आगरा में युवाओं का जोश, जज्बा और जुनून, बोले चार साल नहीं चार दिन भी सेना की वर्दी पहनने का मौका मिला जाए, यही बहुत कुछ है। अग्निवीर भर्ती 2022 आगरा में हुई शुरू।

मंगलवार सुबह से आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर 2022 भर्ती शुरू हो गई है, इसके लिए सोमवार रात को ही युवा आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज पर पहुंच गए। आगरा में 12 जिलों के 1.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर रोज अलग अलग जिलों के अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया है। अग्निवीर भर्ती 10 अक्टूबर तक चलेगी। पहले दिन कासगंज और ललितपुर के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल हो रहे हैं।
नशा न करें, होगी सख्त कार्रवाई
जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि भर्ती रैली के दौरान कुछ दलाल और ठग सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी के झांसे में न आएं। किसी भी व्यक्ति को भर्ती होने के एवज में धन न दें। नकली या छेड़छाड़ किए गए प्रवेश पत्र लाने और फर्जी दस्तावजे दाखिल करने वालों और नशे का सेवन करके भाग लेने वालों की उम्मीदवारी रद घोषित की जाएगी।ऐसे अभ्यर्थी आगे होने वाले भर्तियों में भी भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने युवाओं से कहा है कि इस तरह के व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।