आगरालीक्स…आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में हुई स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप ‘स्पर्धा’. किसी ने जीता गोल्ड तो किसी ने सिल्वर मेडल…देखें वीडियो
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप ‘स्पर्धा’ में स्टूडेंट्स ने अपने टैलेंट के बल पर पदक हासिल किए. कैंपस में दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में किसी ने गोल्ड मेडल जीता तो किसी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सभी विजेता टीमों को पदकों से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, अनिकेत शर्मा और अभिनव शर्मा द्वारा किया गया. डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. शेखर गुप्ता डॉ. आलोक उपाध्याय द्वारा विजेता छात्रों को सम्मनित किया गया. उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। बीबीए, बीसीए, एमबीए के साथ वाणिज्य संकाय के अनेक विजेताओं छात्र छात्राओं को स्वर्ण रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया. छात्र छात्राओं ने मेडल्स के साथ सेल्फी भी ली. खेलों में वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और खो-खो की प्रतियोगिता मुख्य रही। विजेता- ट्रॉफी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. एमबीए और वाणिज्य की टीम स्पर्धा के ख़िताब के संयुक्त विजेता रही।
फर्स्ट रनर अप बीबीए की टीम रही और सेकेंड रनर अप बीसीए की टीम रही। सभी छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विजेता टीम ने ट्रॉफी के साथ मैदान के चार चक्कर भी लगाए दर्शको तथा सभी शिक्षकों ने भी खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षकों की टीम आंचल पाहुजा, मेघा राजपूत, विनीत मिश्रा, योगेश शर्मा, अभय कांत, विष्णु शर्मा, रिमिषा जैन, नुद्रत इलियास, मिनी मनचंदा द्वारा किया गया.