Monday , 15 June 2026
Home आगरा Agra News: Sports Injury and Shoulder Arthroscopy Workshop tomorrow at SNMC, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Agra News: Sports Injury and Shoulder Arthroscopy Workshop tomorrow at SNMC, Agra…#agranews

127

आगरालीक्स…आगरा के एसएन अस्पताल में अब स्पोटर्स इंजरी व घुटने और कंधे की आथोस्कोपी का इलाज सस्ता और सफलतापूर्वक संभव. संडे को कार्यशाला में किए जाएंगे जो सजीव आपरेशन

यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में एएयूपी के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के अस्थि रोग विभाग एवं आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के साथ मिलकर स्पोटर्स इंजरी व दूसरी घुटने और कंधे की आर्थोस्कोपी कार्यशाला का रविवार का आयेाजन किया जा रहा है. इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आडिटोरियम बिल्डिंग में रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी.

इस कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष व अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीपीपाल और सचिव डॉ. रजत कपूर एवं डॉ. ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि स्पोटर्स एक्टिविटीज के समय जो घुटने के लिंगामेंट जैसे एसीएल, पीसीएल धागे जो होते हैं वह टूट जाते हैं और जैसे कंधे में झिल्ली फटने की वजह से जब कंधा बार बार निकलता है उसका दूरबीन विधि से इलाज संभव है. डॉ. रजत कपूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विभाग में लगभग 300 मरीज की ओपीडी में रोजाना लगभग 10 से 15 मरीज घुने के लिंगामेंट इंजरी और कंधे की इंजरी के आते हैं, जिनका इलाज सस्ता एवं सफलतापूर्वक किया जाता हे.

इस कार्यशाला में दो सजीव आपरेशन किए जाएंगे. घुटने की सर्जरी आर्थोस्कोपिक एसीएल लिंगामेंट रीकंस्ट्रक्शन और कंधे में आर्थोस्कोपिक बांकार्ता रिपेयर, जिनको इस विधा के विशेषज्ञ डॉ. दीपक जोशी, डॉ. विनीत जैन द्वारा किया जाएगा. इस कार्यशाला में देश प्रदेश से घुटने और कंधे के काफी विशेषज्ञ आ रहे हैं जो अपेन व्याख्यान देंगे. आर्थोपेडिक एसोसिएशन डॉ. विनोद कुमार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज न्यू दिलली के हेड, डॉ. नितेश गहलोत जोधपुर एम्स और अन्य प्रख्यात फैकल्टी भाग लेुंगी.

यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय धवन ने इस कार्यशाला को मूर्त रूप देने में विशेष सहयोग दिया. आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश व सचिव डॉ. वीके गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला में आगरा ऐव अन्य जिलों के करीब 300 हड्डी रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे. कार्यशाला में मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशनल के डॉ. एनसी प्रजापति और एसएन मेडिकल कॉलेज के डीन व प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता, इंडियन आर्थोपेडिक असोसिएशन के प्रेसीडेंट डॉ. अतुल श्रीवास्तव, और यूपी आर्थोपेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. आशीष कुमार हैं.

कार्यशाला में एसएनएमसी के हड्डी रेाग विशेषज्ञ डॉ अमृत गोयल, डॉ. विवेक मित्तल, डॉ. अश्वनी सडाना, डॉ. केएस दिनकर, डॉ. रिवकांत, डॉ. हेमंत चाहर, डॉ. मयूर गुप्ता भी अपना योगदान देंगे. कार्यशाला के लिए आगरा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके प्रूर्थी, डॉ. आईए खान, डॉ. एससी साहू, डॉ. हरीश चंद्रा, डॉ. आरके गोयल, डॉ. जेके जैन, डॉ. डीवी शर्मा, डाू. रवि सभरवाल, डॉ. अशोक विज, डॉ. अरुण कपूर, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ.​ विपुल अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Flight start from Noida Jewar International Airport

आगरालीक्स… वीडियो नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से उड़ान सेवाएं शुरू,...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Live News: 30 year old DEI research woman scholar died

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह...

error: Content is protected !!