आगरालीक्स… आगरा में तेज धूप के बाद बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश। ( Agra News: Storm & rain start in Agra#Agra )
आगरा में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही लू चल रही थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई है।
48 घंटे के लिए हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया। इन दो दिनों में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
16-May 27.0 44.0 Clear sky
17-May 28.0 45.0 Heat Wave
18-May 28.0 45.0 Heat Wave
19-May 28.0 44.0 Mainly Clear sky
20-May 27.0 43.0 Partly cloudy sky
21-May 27.0 42.0 Partly cloudy sky