Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Strong women honored with Nari Ratna Award 2023 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Strong women honored with Nari Ratna Award 2023 in Agra…#agranews

244

आगरालीक्स…आगरा में 25 से अधिक महिलाओं को मिला नारी रत्न सम्मान. ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बल्कि हर क्षेत्र में कर रहीं तरक्की…

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। शक्ति का अवतार है नारी, तो धैर्य का भंडार भी है। नारी के बिना ये जग अधूरा है, जीवन का आधार है नारी। आज नारी का निर्बल नहीं सबल पक्ष देखने को मिलता है। वह अंतरिक्ष से लेकर राजनीति तक सारे क्षेत्रों में अपनी काबिलियत साबित कर रही है। आज की नारी में कुछ कर गुजरने की अभूतपूर्व क्षमता है और वह हर कठिनाई से पार पाने में सक्षम है। आज के समय में महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि वह हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। यह कहना है आगरा विवि की कुलपति प्रो. आशुरानी का।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री बांके बिहारी वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी की ओर से सेठ पदम संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाली दो दर्जन से अधिक महिलाओं को बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.आशुरानी ने नारी रत्न सम्मान से नवाजा।इस दौरान कुलपति ने कहा कि महिलाओं ने देश की तरक्की के लिए प्रत्येक क्षेत्र में योगदान दिया है चाहे वह खेल का मैदान हो, कला का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। हमारे देश में महिलाएं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक बनी हैं। लोगों ने नारी के लीडरशिप रोल को स्वीकार भी किया है। जब-जब महिलाओं को बराबर अवसर मिले हैं तब-तब उन्होंने खुद को साबित किया है।महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश महादेव मंदिर के महंत गौरव गिरी महाराज,कुलपति प्रो.आशुरानी,श्री बांकेबिहारी एजुकेशनल सोसायटी की संरक्षक सुषुमलता सारास्वत और श्री बांकेबिहारी एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यभूषण सम्मानित सुशील सरित ने किया। कार्यक्रम व्यवस्थायों मे दीपक सारस्वत,अरुण श्रीवास्तव,शालिनी श्रीवास्तव,उमा शर्मा,नकुल सारस्वत आदि ने संभाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषुमलता सारस्वत ने की।

नारी रत्न सम्मान से नवाजी गईं ये महिलाएं
यूथ आईकॉन कुमारी दिव्या सिंह,इशिका बंसल, इशिका गुप्ता,समीक्षा गौतम,राष्ट्रीय खिलाड़ी चांदनी कुमारी,क्रिकेटर मनी शर्मा,राष्ट्रीय खिलाड़ी कबड्डी गुंजन दीक्षित,समाजसेवी सुप्रिया जैन,ताइकवांडो खिलाड़ी सुष्मिता सिंह,राष्ट्रीय खिलाड़ी बास्केटबॉल अंजली गौतम,राष्ट्रीय खिलाड़ी कराटे ललिता बसु,राष्ट्रीय खिलाड़ी रूबी शाक्य,प्रीति शर्मा, अंकिता जोशी,व्यवसाय के क्षेत्र में चेतना चौहान,उद्यमी के क्षेत्र में दिव्या मलिक संस्थापक एवं सीईओ बून हाइजीन,चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अलका बिंदल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सुशीला शर्मा ब्लड बैंक मथुरा,समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी,श्रीमती श्वेता चंदेल,पूजा सक्सेना प्रोग्रामिंग हेड पी आर ओ आगरा विश्वविद्यालय, महिला आईकॉन श्रीमती रीना सिंह, खेल के क्षेत्र में डॉ रंजना गुप्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एंटी रोमियो स्कॉर्ट प्रभारी, धार्मिक क्षेत्र में महंत अर्चना शर्मा प्राचीन रावली महादेव मंदिर, पर्यावरण के क्षेत्र डॉ सुमिता डोडिया,पविता सिंह, कानून के क्षेत्र में श्रीमती रुबीना अंजुम शर्मा एडवोकेट सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली, रंजना सचान निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती जया शर्मा शिक्षामित्र लेखिका,रीनू वर्मा,ज्योति माहेश्वरी,संस्कृति एवं कला के क्षेत्र भावना जादौन,डॉ रुपाली खन्ना कैलीग्राफी आर्टिस्ट, डॉ प्रतिभा केशव तलेगांवकर, डॉ वंदना यादव, फैशन के क्षेत्र में स्वाति सिंह मेकअप आर्टिस्ट,माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र स्वामी प्यारी,अंजलि सोलंकी,योग के क्षेत्र में किरन सिंह आदि हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

error: Content is protected !!