आगरालीक्स…आगरा में रोजगार मेले में 101 दिव्यांगों को मिली नौकरी. इन छह कंपनियों ने सेलेक्ट किए एम्प्लाई…
शासन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दिव्यांगजन हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेण्टर कानुपर एवं विकलांग सेवा संस्था आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आगरा में आज कार्यालय परिसर में प्रथम एक दिवसीय दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जीएस धर्मेश द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। आयोजन स्थल पर उपस्थित चन्द्रचूड़ दुबे सहायक निदेशक (सेवायोजन) आगरा द्वारा विधायक का स्वागत किया गया।

रोजगार मेले में 06 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से आगरा की प्रमुख कम्पनियाँ 108 इमरजेन्सी मेडिकल ट्रान्सपोर्ट सर्विस, एल०आई०सी० ऑफ इण्डिया, डायमण्ड एक्सपोर्ट आगरा, प्रोबस इन्श्योरेन्स ब्रोकर्स प्रा० लि०, डाबर फुटवियर इण्डस्ट्रीज आगरा तथा क्वीस कोर्प लि० जयपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। सहायक निदेशक (सेवायोजन) आगरा चन्द्रचूड दुबे ने अपने सम्बोधन में सेवायोजन पोर्टल तथा एनसीएस पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु सुविधाओं की जानकारी प्रदान की तथा रोजगार मेले के महत्व पर प्रकाश डाला।
रोजगार मेला में विकलाम सहायता संस्था के संस्थापक सचिव डॉ बीके गुप्ता तथा उनकी टीम द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सौरभ, सहा० जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। रोजगार मेले में कुल 360 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से अन्तिम रूप से 101 अभ्यर्थी चयनित/शार्ट लिस्ट लिए गए। इस अवसर पर नेशनल कैरियर सर्विस कानपुर के आनन्द विश्वकर्मा, उपेन्द्र त्रिपाठी तथा विकास सिंह एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के मनोज कुमार लवानिया कुलदीप कुमार शर्मा, तरुण प्रकाश शर्मा, आशीष गोयल, योगेन्द्र सिंह, विकास त्रिपाठी एवं विकलांग सेवा संस्था आगरा के निखिल कुमार, अमित पाठक, सन्दीप सिंह, यतेन्द्र दुर्गेश, अभिषेक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।