आगरालीक्स…आगरा में आनलाइन के बाद आफलाइन कक्षाएं शुरू हुईं तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है. एक टीचर बच्चे को घसीटते हुए ले जा रही हैं…वीडियो मिशनरी स्कूल का बताया जा रहा है
आगरा के एक स्कूल में टीचर द्वारा बच्चे को घसीटकर क्लास में ले जाने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक मिशनरी स्कूल का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के तीखे रिएक्शन आ रहे हैं. वह स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो में बच्चा रोता हुआ बाहर की तरफ जा रहा है जिस पर टीचर द्वारा उसे रोका जाता है और उसे घसीटकर क्लास में ले जाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों को हैंडल करने का ये तरीका काफी शर्मनाक है.
आनलाइन पढ़ाई के बाद आफलाइन
दो साल से कोविड की मार सभी जगह रही. स्कूल भी बंद रहे. बच्चों की अधिकतर पढ़ाई आनलाइन ही हुई हैं. लेकिन अब सबकुछ सामान्य होने पर भी बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है. आज सोमवार से नया सेशन भी शुरू हो गया है. कई नये बच्चों के इस साल एडमिशन भी हुए हैं और उन्हें स्कूल भेजा जा रहा है. लेकिन कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो पहली बार स्कूल जाने पर या कुछ दिन तक स्कूल जाने में खुद को एडजस्ट नहीं कर पाते हैं और रोते हैं. लेकिन ऐसे बच्चों को टीचर द्वारा अच्छे तरह से हैंडल किया जाता है और उन्हें प्यार से समझाकर क्लास में ले जाया जाता है. लेकिन इस वीडियो में टीचर द्वारा बच्चे को हैंडल करने का जो तरीका अपनाया गया है उसे लेकर लोगों में तीखा रिएक्शन है.
ये वीडियो कब का है और किस स्कूल का है इसको लेकर आगरालीक्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.