आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थ, स्कूली बच्चों की कॉपी-किताब की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा. पैदल मार्च कर जताया विरोध
बढ़ती महंगाई के खिलाफ आगरा में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च कर महंगाई को लेकर गुस्सा जाहिर किया और प्रदर्शन किया. सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहृवान पर कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हाजी जमीन उद्दीन कुरैशी के एमजी रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए. यहां से सभी महंगाई को लेकर अपना विरोध जताते हुए पैदल मार्च करते हुए निकले. हालमैन इंस्टीट्यूट से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया गया.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महंगाई बढ़ रही है. पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. घरेलू गैस सिलेंडर, सब्जियों, सरसों के तेल, खाद्य पदार्थ पर बढ़ी कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है. स्कूली बच्चों की कॉपी—किताब भी महंगाी हो गई हैं.
ये लोग रहे शामिल
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, मधुरिमा शर्मा, कपिल गौतम, रेखा शर्मा, वासित अली, कपूरचंद रावत,शाहिद खान, बांकेलाल, आइडी श्रीवास्तव, चौधरी बच्चू सिंह, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, रमेश पहलवाल, अजहर वारसी, याकूब शेख आदि उपस्थित रहे.