आगरालीक्स….. आगरा के एक और मिशनरी स्कूल का वीडियो वायरल, आसमान से बरसते अंगारों के बीच खुले में लंच कर रहे बच्चे, जिससे क्लास रूम गंदे न हो। जानें क्या बोले सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल।
आगरा में मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो सेंट पीटर्स कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में दोपहर में बच्चे खुले में लंच कर रहे हैं, तेज धूप और लू के बीच लंच बॉक्स लेकर बच्चे पेड़ों की छांव तलाश रहे हैं। बच्चों की संख्या अधिक होने पर धूप में ही बैठकर लंच करना पड़ रहा है।

क्लासरूम हो जाएंगे गंदे
वीडियो के साथ एक मैसेज भी है, इसमें कहा जा रहा है कि क्लास रूम गंदे न हों, इसके लिए बच्चों से कहा जा रहा है कि क्लासरूम में लंच न करें। लंच करने के लिए क्लास रूम से बाहर जाएं, जिससे क्लास रूम गंदे न हों। इस वीडियो की शिकायत प्रशासन और शिक्षा विभाग से प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ पेरेंटस अवेयरनेस ने की है।
यह कहना है सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल का
इस मामले में सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल एंड्रयू कोरियो का मीडिया से कहना है कि स्कूल की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किए गया है, बच्चे जहां चाहें लंच कर सकते हैं। सालों से यही व्यवस्था है, आरोप निराधार हैं।
स्कूलों के वीडियो हुए वायरल
मिशनरी स्कूल में बच्चे को घसीटते हुए ले जाने का टीचर का वीडियो हुआ वायरल
डीपीएस जूनियर विंग दयालबाग में बच्चों को कटीले तारों के बीच से ले जाने का वीडियो
सेंट पीटर्स में धूप में खुले में लंच करते हुए बच्चों का वीडियो