Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Students should not lose their dreams in darkness, make goals…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Students should not lose their dreams in darkness, make goals…#agranews

235

आगरालीक्स…स्टूडेंट्स अपने सपनों को अंधेरों में न खोएं, लक्ष्य बनाएं. पेरेंट्स भी हों जिम्मेदार. अप्टा ने किया शिक्षकों का सम्मान

विद्यार्थी अपने सपने को अंधेरों में न खोएं। ग्लोबलाइजेशन के दौर में आय जे युवाओं के पास बहुत विकल्प हैं। जरूरत अपने सपनों को जिन्दा रखते हुए अपनी क्षमताओं को पहचानना है। अभिभावकों को भी बच्चों के प्रति थोड़ा जिम्मेदार होने की जरूरत है। विशेषकर नके कैरियर के सम्बंध में। अप्टा द्वारा आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में यह बात विवि की कुलपति आशू रानी ने कही। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के 15 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

अप्टा (आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन) द्वारा एमसीईआई कम्प्यूटक सेन्टर, कमला नगर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों के ले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए अप्टा के संस्थापक सुनील उपाध्याय ने शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा पहले शिक्षकों से विद्यार्थी डरा करते थे, आज शिक्षकों को डर लगता है। यह स्थिति समाज व देश के विकास के लिए ठीक नहीं।

विद्यार्थी कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। उन्हें सही गलत का अन्तर नहीं पता होता। इसलिए घर में माता-पिता और स्कूलों में शिक्षकों को डर आवश्यक है। जिससे वह सही दिशा की ओर बढ़ सके। अध्यक्ष मोहित दीक्षित ने विद्यार्थियों में बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों पर चर्चा करते हुए कहा कि अभिभावकों को विद्यार्तियों पर अपनी अपेक्षाएं थोपने से बचना चाहिए। संचालन मुकेश मीरचंदानी ने किया। मंच पर सह संयोजक प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के यादवेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पलाश अग्रवाल, नीरज शर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष चंद्र झा, ब्रजेन्द्र शर्मा, सत्यवीर सिसोधिया, प्रवेद्र चौहान, रवि नारंग आदि उपस्थित थे।

सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों के नाम
पुनीत चतुर्वेदी ,डॉ योगेश मिश्रा, कार्तिक गर्ग, अनिल राजवानी, वैभव बंसल, नितिन मित्तल, अपूर्व बंसल, दीपक धनकानी, अंकुर काबरा, उमेश टिन्ना, शैलेंद्र समाधिया, भास्कर, पवन धनवानी, मुकेश मिरचंदानी, डॉ रोहित दीक्षित।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!