आगरालीक्स… आगरा में सिविल सर्विसेज में सफल अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित।
विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास द्वारा सकल्प आईएएस एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सैल के संयुक्त तत्वावधान में सिविल सेवा के नवचयनित प्रतिभागियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह शनिवार को संस्कृति भवन सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ मुख्य अतिथि संकल्प दिल्ली के समन्वयक राजेश जैन, मुख्य वक्ता संकल्प फाउंडेशन नई दिल्ली के महामंत्री अनिल जोशी, विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास के अध्यक्ष पूरन डावर, विशिष्ट अतिथि स्टोनमैन क्राफ्ट्स के निदेशक रजत अस्थाना एवं महामंत्री सीए प्रमोद सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
इनका हुआ सम्मान
2023 बैच की आईएएस ऐश्वर्या दुबे, सिविल सेवा में नवचयनित राजीव अग्रवाल, सुरम्या शर्मा, विशाल दुबे, प्रियांशु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल का इस मौके पर सम्मान किया गया। राजीव अग्रवाल, सुरम्या शर्मा, विशाल दुबे, सचिन अग्रवाल ने इस मौके पर आपने-अपने अनुभव मंच से साझा किये उन्होंने संकल्प और लक्ष्य निर्धारित कर उसको हासिल करने का सतत प्रयास करने की बात कही।
कार्यकम का संचालन एजीडीसी एवं संकल्प के निदेशक विश्वेन्द्र चौहान ने किया।