आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन. महिलाओं और बच्चों को मिले प्रतीक चिन्ह व पुरस्कार
छीपीटोला स्थित जैन भवन में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन पुरस्कार वितरण के साथ निर्मल सेवा सदन में हुआ। रूपेश जैन और मनोज जैन बल्लो ने समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज और मुनिश्री क्षमासागर महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में अनिल जैन रंगकर्मी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ लघु नाटिका का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने सभी प्रतिभागी बच्चों और महिलाओं को प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समिति द्वारा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। छीपीटोला मंदिर कमेटी और महिलाओं मंडलों द्वारा सांसद नवीन जैन को दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। दस दिवसीय शिविर में मेहंदी, डांस, क्राफ्टिंग, ढोलक, जूडो कराटे, पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मनोज जैन, प्रदीप जैन, मुरारीलाल जैन, प्रवेश जैन, दीपक जैन, अक्षय जैन, प्रवीन जैन, सत्येंद्र जैन, दीनाबाबू जैन, मंजू जैन, सरिता जैन, दीपाली जैन, स्मिता जैन, शैलवी जैन, सुषमा जैन, जौली जैन, मीना जैन, इंदु जैन, राखी जैन, प्रेमलता जैन, शालू जैन आदि मौजूद रहीं। संचालन भुवनेश जैन ने किया।