आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आज से शुरू, बच्चों को मिला होम वर्क तो वहीं समर कैम्प्स की अब धूम.
आगरा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आज से शुरू हो गई हैं. शहर के अधिकतर स्कूलों में आज पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया. बच्चों को होमवर्क दिया गया है तो वहीं स्कूलों की ओर से समर कैम्प्स भी कल से शुरू हो रहे हैं. बच्चों को इनमें भाग लेने को कहा जा रहा है. समर कैम्प्स में कई सारी एक्टिविटीज कराई जाएंगी. कई जगह तो सप्ताह भर का समर कैम्प है तो वहीं कई जगह 10 दिन का.
1 जुलाई को खुलेंगे स्कूल
आगरा में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. अब स्कूल 1 जुलाई को ही खुलेंगे. हालांकि कई स्कूल 20 जून के बाद भी खुल जाएंगे. लेकिन फिर भी बाद में गर्मी के हालात देखते हुए इनकी तारीख को बढ़ाया जा सकता है.