Friday , 11 September 2026
Home यूपी न्यूज Agra News: Supreme Court’s strict orders on drain water falling into Yamuna in Agra. These instructions were given to Agra Nagar Nigam
यूपी न्यूज

Agra News: Supreme Court’s strict orders on drain water falling into Yamuna in Agra. These instructions were given to Agra Nagar Nigam

513

आगरालीक्स…आगरा की यमुना में गिर रहे नालों के पानी पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश. आगरा नगर निगम को दिए ये निर्देश…15 अप्रैल दी लास्ट डेट

यमुना की स्वच्छता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को आदेश दिया गया है कि 38 अनटेप्ड और 5 आंशिक रूप से टेप्ड नालों की परियोजना को तत्काल स्वीकृति दी जाए, ताकि अशोधित गंदे पानी का प्रवाह यमुना नदी में जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश जल निगम और आगरा नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि अन्य नालों के लिए बायो रेमेडिएशन और फाइटो रेमेडिएशन जैसी अंतरिम व्यवस्था की जाए। इस कार्य को 15 अप्रैल 2025 तक पूरा करना होगा और 21 अप्रैल 2025 तक इसका शपथ पत्र दाखिल किया जाएगा, जिसके बाद इस पर सुनवाई होगी। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि नालों के संबंध में स्थायी और अंतरिम समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह आदेश आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता के.सी. जैन भी मौजूद थे। अधिवक्ता जैन ने अदालत में तर्क दिया कि नालों की टैपिंग का कार्य समयबद्ध रूप से किया जाना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं।” लंबे समय से लंबित इस परियोजना को अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद जमीन पर उतारा जाएगा। उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक भी इस सुनवाई में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। अधिवक्ता जैन ने यमुना की स्वच्छता को ताजमहल के संरक्षण से जोड़ते हुए कहा कि गंदे पानी के कारण हर साल दो बार उत्पन्न होने वाले कीड़े, जो ताजमहल की उत्तरी दीवार को दूषित करते हैं, उनकी समस्या भी इससे समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा, यमुना में बैराज निर्माण की दिशा में भी यह एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Announcement to raise Anganwadi workers’ salary to ₹12,000 in UP…#upnews

यूपीलीक्स…मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और स​हायिकाओं...

यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती...

यूपी न्यूज

Agra News: Special prayer at St. Mary’s Church, Agra for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods…#agranews

आगरालीक्स…नेपाल बाढ़ में अब तक 1250 लोगों की मौत. आगरा में मृत...

यूपी न्यूज

UP News: Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed

यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के...

error: Content is protected !!