आगरालीक्स ..Agra News :. आगरा में मकान गिरा, पुलिस और स्थानीय लोग मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू करने में जुटे हैं। ( Agra News Video: Multi story building collapse, Rescue operation continue#Agra )
आगरा के सेक्टर चार में मुख्य मार्ग के बगल में विष्णु का मकान है, पुराना मकान होने के कारण गाडर और पटिया से बना हुआ था। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था, शनिवार दोपहर में मरम्मत के दौरान अचानक से मकान भरभरा कर गिर गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। पास में ही पुलिस चौकी है, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। मकान के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लोग जुट गए।
मलबे से बाहर निकाले जा रहे लोग
गाडर और पटिया होने के कारण उन्हें हटाने में समस्या आ रही है। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने मिलकर गाडर और पटिया हटाई। जेसीबी भी बुला ली गई, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
मलबे से बाहर निकाले जा रहे लोग
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दो युवकों को मलबे से बाहर निकाल लिया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है, मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम चल रहा है।
मकान के बाहर दुकानें, बचाव कार्य जारी
मकान के बाहर कई दुकान भी है, दुकानें भी ध्वस्त हो गईं और दुकान के मलबे में भी लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था उस समय हादसा हुआ है।