आगरालीक्स ….आगरा में 45 डिग्री तापमान पर गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं, मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंचेगा। जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान।

आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से लोग बेहाल रहे, धूप में जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए। शुक्रवार को भी तापमान बढ़ेगा और 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है लू भी चलेगी।
मई में 48 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि मई में गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
आईएमडी का अनुमान
29-Apr 25.0 44.0 Heat Wave
30-Apr 26.0 45.0 Heat Wave
01-May 26.0 44.0 Heat Wave
02-May 26.0 44.0 Heat Wave
03-May 25.0 43.0 Mainly Clear sky
04-May 25.0 43.0 Mainly Clear sky