Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Masala Mathri Center will open at three places in Agra. Production will start soon. Divisional Commissioner gave instructions…#agranews
आगरा

Agra News: Masala Mathri Center will open at three places in Agra. Production will start soon. Divisional Commissioner gave instructions…#agranews

242

आगरालीक्स…आगरा में तीन जगह खुलेगा मसाला मठरी केंद्र. जल्द शुरू होगा उत्पादन. मंडलायुक्त ने दिए निर्देश—15 दिन में मार्केटिंग, उत्पाद बिक्री के लिए ऑउटलेट खोले जाने की योजना बनाएं

मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आकांक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभी हाल में लाॅन्च की गयी प्रेरणा योजना के अन्तर्गत लड़ामदा बिचपुरी में स्थापित किए गये उद्यम ईकाई से बनाए जा रहे सैनिटरी नैपकिन और उसकी पैकेजिंग को लेकर समीक्षा की गयी। महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने एवं सैनिटरी नैपकिन की उपयोगिता की जानकारी देने के साथ ज्यादा से ज्यादा नैपकिन वितरण किए जाने को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी।

प्रेरणा योजना को सफल बनाने हेतु उत्पादन एवं प्रचार प्रसार टीम का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उद्यम ईकाई के बेहतर प्रबंधन करने हेतु उत्पादन, प्रचार प्रसार, वितरण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की एक साथ बैठक कर ली जाए। सैनिटरी नैपकिन का ब्लाॅक स्तर पर जिस स्वयं सहायता समूह द्वारा वितरण व जागरूकता अभियान चलाया जायेगा उसकी सूची तैयार कर ली जाए।

वहीं आगरा में समिति द्वारा मसाला मठरी केन्द्र तथा उत्पादन जल्द शुरू किए जाने पर चर्चा की गयी। शहर में तीन जगह पर केन्द्र शुरू करने पर विचार किया गया। इसकी रणनीति बनाते हुए बैठक में केन्द्र के प्रबन्धन हेतु विभिन्न टीमों का चयन किया गया जिसमें समिति से जुड़ी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गयी। मार्केटिंग, उत्पाद बिक्री हेतु ऑउटलेट खोले जाने की योजना बनाई गयी। मसाला मठरी केन्द्रों पर मशीनरी स्थापित करने एवं संचालन करने हेतु सीएसआर के माध्यम से फण्ड जुटाने पर सहमति प्रदान की गयी। मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त दोनो योजनाओं में तैयार की गयी रणनीति को 15 दिन में प्रारूप में उतारा जाए। वहीं 9 व 10 नवबंर को लखनऊ में होने वाले महोत्सव कार्यक्रम में आकांक्षा आगरा की स्टाॅल लगाये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, समिति उपाध्यक्ष विनीता बंगारी, प्रतिमा किशोर, सुभाषिनी पालीवाल, सृष्टि सिंह एसडीएम बाह, सरोज प्रशांत, दीपा रावत, ईशा पालीवाल, रेणुका डंग, किरन सिंह, रत्ना आस्थाना, रितु खण्डेलवाल, सुमन सुराना, दीपा माथुर, साक्षी अग्रवाल, अपर्णा पोद्दार आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!