Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: The body of a company manager was found hanging in the room in Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The body of a company manager was found hanging in the room in Agra….#agranews

118

आगरालीक्स…आगरा में एक कंपनी के मैनेजर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला. कमरे के सभी दरवाजे थे खुले. मोबाइल लगा था चार्जिंग पर….

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में एक कंपनी के मैनेजर का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला. कमरे के सभी दरवाजे खुले हुए थे. पत्नी के लगातार फोन करने पर कंपनी के अन्य साथियों ने मकान मालिक से उनके बारे में जानकारी ली जिसके बाद घटना की जानकारी हुई. घर के अंदर उनके दोनों मोबाइल चार्जिंग पर लगे हुए थे. मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले की जांच की जा रही है.

एक वर्ष से थे किराये पर
गुरु का ताल स्थित गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में कुलबीर सिंह नेगी पिछले एक वर्ष से किराये पर कमरा लेकर ले रहे थे. वह एक लिफ्ट की कंपनी में मैनेजर थे. उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं. जानकारी के अनुसार पत्नी आज सुबह से लगातार उन्हें उनके मोबाइल पर कॉल् कर रही थी लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था, इस पर पत्नी ने कंपनी के अन्य साथियों से बात की और जानकारी करने को कहा. इस पर कंपनी के लोगों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. मकान मालिक जब कुलबीर सिंह के कमरे में पहुंचे तो कमरे के दरवाजे खुले हुए थे और अंदर कुलबीर सिंह का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था. मकान मालिक ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई.

साजिश की ओर इशारा
कमरे के अंदर कुलबीर सिंह का एक पैर बेड पर टिका हुआ था और पास में ही दोनों मोबाइल चार्जिंग पर लगे हुए थे. कमरे के सभी दरवाजे खुले होने पर साजिश की आशंका जताई जा रही है. लोगों का कहना था कि कुलबीर का व्यवहार काफी अच्छा था. पुलिस का कहना है कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!