Monday , 20 April 2026
Home बिजनेस Agra News: The country’s climate and soil are best for edible oils, there is a need to bring this in front of the world: Om Birla in Agra…#agranews
बिजनेस

Agra News: The country’s climate and soil are best for edible oils, there is a need to bring this in front of the world: Om Birla in Agra…#agranews

268

आगरालीक्स…आगरा में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, देश की जलवायु, मिट्टी खाद्य तेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ, जरूरत है विश्व के सामने लाने की. अभिनेत्री अमीषा पटेल ने उद्यमियों को किया सम्मानित

भारत की मिट्टी में वह विशेषता है जिससे यहां के बीजों की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ होती है। यहां की मिट्टी में उगने वाली सभी तिलहन फसलों से बनने वाले खाद्य तेल दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्थान रखते हैं, चाहें बात स्वाद की हो या फिर स्वास्थ्य की। विश्व मंच पर भारत के खाद्य तेलों की इस विशेषता को सामने लाने के लिए एकजुट होकर प्रयास किसान और उद्यमी करें। सरकार आपका पूरा सहयोग करेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगरा की धरती से देश के तेल उद्यमियों और किसानों को ये संदेश दिया।

तेल तिलहन सेमिनार का हुआ 45वां संस्करण
उप्र ऑयल मिलर्स एसोसिएशन ने मस्टर्ड ऑइल प्रोड्यूसर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया (मोपा) और दी सेन्ट्रल आर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इण्डस्ट्री एवं ट्रेड (कुईट) के तत्वाधान में ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय रबी तेल तिलहन सेमिनार के 45 वें संस्करण का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्र राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, मेयर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, राष्ट्रीय संयोजक दिनेश राठौड़, कुईट अध्यक्ष सुरेश नागपाल, महेश राठौड़, यूपीओमा अध्यक्ष अजय गुप्ता, मोपा अध्यक्ष बाबू लाल डाटा, यश अग्रवाल, भरत भगत, कुमार कृष्ण गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सरसों तेल उत्पादन पर बताईं चुनौतियां
यूपीओमा अध्यक्ष अजय गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। राष्ट्रीय संयोजक दिनेश राठौड़ ने सरसों तेल उत्पादन एवं उद्योग की चुनौतियों की ओर मंच का ध्यान आकर्षित किया। मंच का संचालन करते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि एकजुट होकर सरसों तेल उद्यमियों द्वारा किया गया ये प्रयास देश को बेहतरीन खाद्य उत्पाद देगा और देश में आयात के स्थान पर खाद्य तेल का निर्यात हम कर सकेंगे।

हमारे देश में खाद्य तेल का उत्पादन कम
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जितनी उपभोक्ताओं की आवश्यकता है, उसके मुकाबले हमारे देश में खाद्य तेल का उत्पादन कम होता है, इसलिए हमें तेल का आयात करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरीके से किसान आत्मनिर्भर बनें। हम दालों में आत्मनिर्भर बने और अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता लाने के लिए सरकार ने बहुत प्रयास भी किए हैं लेकिन उसके बाद भी आज भी खाद्य तेल हमें आयात करने पड़ते हैं। यह हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इसीलिए इस चुनौतियों का समाधान निकलेगा।

हमारी मिट्टी में पैदा होने वाला तेल सबसे बेहतर
हमारा खाद्य तेल सबसे सर्वश्रेष्ठ तेल है। हमारी मिट्टी में पैदा होता है, वह तेल सबसे बेहतर है। भारत की जलवायु, भारत की मिट्टी, भारत का पानी खाद्य तेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। आवश्यकता है तो इसे वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने की। इसके लिए हमें रिसर्च करनी होंगी, उनको दुनिया के सामने लाना होगा। इससे हमारा बाजार बढ़ेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजकल मार्केटिंग करने का जमाना है। अधिकांश चिकित्सक मानते हैं कि खाद्य तेलों से बीमारियों नहीं होतीं। इम्यूनिटी बढ़ती है। यदि सरसों तेल की गुणवत्ता पर शोध पत्र कृषि वैज्ञानिक तैयार करें और ऑयल इंडस्ट्री मिलकर उसका प्रचार प्रसार करे तो हमारे खाद्य तेल को कोई चुनौती नहीं दे सकता। ओम बिड़ला ने कहा कि हमें इतनी खपत बढ़ा देनी चाहिए कि दुनिया से हमें तेल मंगाना न पड़े, बल्कि हमें कोशिश ये करनी चाहिए, कि हम दूसरे देशों को तेल भेज सकें। हमें अपने देश के तेल जो श्रेष्ठ है उसे बस दुनिया में पहचान दिलानी है।

ओम बिड़ला ने शहीद दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सेमिनार को संबोधित करने से पूर्व सबसे पहले शहीद दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता सम्मान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया ऐसे वीरों को मेरा नमन।

सिने अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया उद्यमियों को सम्मानित
सेमिनार का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। सिने अभिनेत्री अमीषा पटेल ने देशभर से आए उद्यमियों एवं व्यापारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि शुद्ध भोजन स्वस्थ जीवन देता है और देशी उत्पाद से बेहतर कुछ और नहीं है। सरसों तेल इसी शुद्धता पर खरा उतरता है।

बेखौफ होकर जोत बढ़ाएं: प्रो एसपी सिंह बघेल
सेमिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा देश है, इस नाते भारत में खाद्य तेल की खपत भी बड़ी मात्रा में होती है। ये विडंबना है कि भारत पूरी दुनिया में अन्नदाता के रूप में जाना जाता है वहां खाद्य तेल का आयात किया जाता है। उन्होंने कहा कि तेल उद्यमियों के सेमिनार के मंथन में निश्चित रूप से समाधान का अमृत निकलेगा। 23.25 मिलियन मैट्रिक टन हमारी खपत है। इसलिए जोत बढ़ाने में खतरा नहीं है। सरसों तेल स्वास्थ की दृष्टि से वरदान है। इसकी शरीर पर मालिश के फायदे चिकित्सक बताते हैं।

सरसों का एमएसपी तय होना चाहिए, ताकि किसानों को सही मूल्य मिल सके: राजकुमार चाहर
सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसानों की समस्या को सेमिनार में उठाया। बोले सरसों का एमएसपी तय होना चाहिए। जिससे किसानों को सरसों का सही मूल्य मिल सके।

मांग और आपूर्ति के साथ क्रॉप एस्टीमेट पर चिंतन
सेमिनार के दूसरे सत्र में मांग और आपूर्ति के साथ क्रॉप एस्टीमेट पर चिंतन और विमर्श किया गया।
रबी कालीन तिलहन फसलों और विशेषकर सरसों की नई फसल की जोरदार कटाई-तैयारी एवं मंडियों में आवक शुरू होने पर देश में 111 लाख 25 हजार टन पैदावार होने का आंकलन लगाया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश में 15 लाख टन फसल की घोषणा की गई। इस सत्र में घोषणा की गई कि संगठन एकजुट होकर एक संदेश के साथ बिना किसी नाम के सरसों तेल का प्रचार करेगा। इन सत्रों में डॉ ममता बंसल, अंशु मलिक, प्रीतीश रोहन, संजीव अस्थाना, सीए आरके जैन, एसके सिंह, ऋषि अग्रवाल, अजय झुनझुनवाला, दीपक डाटा, पियूष, संजीव अग्रवाल, महेश राठौड़, डॉ बीबी मेहता, शैलेश बलदेव, नागराज मेडा, मनीष अग्रवाल रावी मंचासीन रहे।

ये रहे उपस्थित
सेमिनार में विनोद राजपूत, अनिल छतर, अजय झुनझुनवाला, गजेंद्र झा, महेश गोयल, सुनील गोयल, एसके जैन, दीपक गुप्ता, महेश राठौड़, राकेश गुप्ता, मधुकर गुप्ता, वासु पंजवानी, नरेश करीरा, रमन जैन, जयराम, रामप्रकाश राठौड़, जोनू गुप्ता, राघव गुप्ता, संजोग गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रबंधन संदीप उपाध्याय एवं सागर तोमर ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!