आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान कम हुआ है तो रात का फिर से बढ़ा. 7—8 दिसंबर के बाद ही मौसम में और सर्दी होने के आसार
आगरा में सर्दी बढ़ी तो है लेकिन दिसंबर का महीना शुरू होने के बाद भी दिन में तेज धूप निकल रही है और रात को भी सर्दी अपने चरम पर नहीं दिख रही है. हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह के बाद सर्दी का अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है. हालांकि दिन का तापमान कम हुआ है और रात का तापमान एक बार फिर से बढ़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.