आगरालीक्स…‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ फिल्म हनुमान अंश का यह भक्ति गीत लोगों की जुबान पर हैं. इस वायरल गीत को गाने वाले नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ट्रेंड पर हैं…जानिए कौन हैं सुनील लोधी…
बाबा नीम करौरी पर आधारित बहुचर्चित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म बनी हुई है और सबसे ज्यादा लोगों की जुबान पर है इस फिल्म का भक्ति गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’. इस गाने ने सबका ध्यान खींचा है. 2 मिनट 56 सेकंड का यह भक्ति गीत जुलाई 2026 में फिल्म के ओरिजिनल साउंड ट्रैक के हिस्से के रूप में रिलीज हुआ था. इस भक्ति गीत को गाने वाले सुनील लोधी हैं जो कि दृष्टिबाधित यानी नेत्रहीन गायक हैं और बुंदेली लोक और भक्ति संगीत से जुड़े हुए हैं.
फिल्म हनुमान अंश के गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ के गायक सुनील लोधी को फिल्म के संगीत सूची में श्रेय भी दिया गया है और उपलब्ध गीत जानकारी के अनुसार गीत के बोल पारंपरिक हैं और संगीत सुनील का है. इस भक्ति गीत से पहचान बनाने वाले सुनील इससे पले हनुमान भजन ‘मोरे संकट के कटैया’ के माध्यम से सुनील लोधी ने आनलाइन लोकप्रियता हासिल की थी. नवंबर 2025 में रिलीज हुए इस हनुमान भजन में सुनील लोधी और पंकज वीआरके ने अपनी आवाज दी है. इनका एक और भक्ति गीत ‘सीताराम गाये’ भी लोकप्रिय है. इसके अलावा ‘मेरे भोले जी कर दो नजर और दरस दे दो रघुनंदन’ भी उनकी प्रमुख भक्तिमय रिलीजों में से है.