आगरालीक्स…आगरा में सर्दी का सितम जारी. शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी. नये साल का पहला दिन हो सकता है इस सीजन का सबसे ठंडा दिन…जानें आईएमडी का पूर्वानुमान
आगरा में सर्दी का सितम जारी है. शीतलहर और गलनभरी सर्दी के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है. बच्चों और बुजुर्गो के लिए यह सर्दी काफी परेशानी भरी है. तापमान में लगातार कमी आ रही है. रविवार को सूर्य नारायण के दर्शन दिन में तो हुए लेकिन ठंड फिर भी शूल की तरह शरीर में लग रही थी. इधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके तहत नये साल का पहला दिन यानी सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/12/23) 17.7
Departure from Normal(oC) -5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/12/23) 8.4
Departure from Normal(oC) 1