आगरालीक्स…आगरा में हर हर महादेव के जयकारें के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक कैलाश मेला. महादेव की पूजा अर्चना और फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ…देखें वीडियो
आगरा का ऐतिहासिक कैलाश मेला शुरू हो गया है. हर हर महादेव के जयकारों के साथ महादेव की पूजा अर्चना और फीता काटकर इस मेले का शुभरंभ किया गया. श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले को लेकर कैलाश महादेव मंदिर से सिकंदरा चौराहा तक मनोहर दृश्य नजर आने लगा है.
चांदी का मुकुट चढ़ाया
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, पीके गुप्ता, एके सिंह, पूरन डावर, राकेश गर्ग, रेणुका डंग, विजय गुप्ता, नितेश शर्मा ने कैलाश महादेव की पूजा अर्चना कर चांदी के मुकुट चढ़ाए. इस अवसर पर मठ महंत महेश गिरी, सुभाष गिरी, विनोद गिरी, सतीश चंद्र गोस्वामी, केशव गिरी, चंद्रकांत गिरी, दिलीप गिरी, सतीश गिरी, गौरव गिरी, रजत गिरी, राजेश मंगल, डॉ. मदन मोहन शर्मा, देवेंद्र कुमार वैष्णव आदि मौजूद रहे.
रात को 12 बजे रूद्राभिषेक
आज रविवार रात को कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. रात 12 बजे कैलाश महादेव का रूद्राभिषेक होगा. इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. रूद्राभिषेक के बाद कैलाश महादेव मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे.