आगरालीक्स…आगरा में बदमाशों ने लूटी ओला कैब. दिल्ली से चार लोग बुक कराकर लाए थे, आगरा पहुंचने पर चालक को बहाने से नीचे उतार लूट ले गए कार…पुलिस मौके पर पहुंची
आगरा में ओला कैब कंपनी में चल रही कार को चार बदमाशों ने लूट लिया है. सैंया के कटी पुल के पास कार सवार चार लोगों ने बहाने से चालक को नीचे उतार दिया और फिर वह कार को लूट कर ले गए. कार चालक ने इस मामले की तहरीर थाना सैंया में दी है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलि सीसीटीवी के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है.

दिल्ली से बुक करके लाए थे चार लोग
दिल्ली के बुराडी निवासी उदित ठाकुर की कार ओला कैब में चलती है. पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टैंड से चार लोगों ने आगरा से 25 किमी आगे के लिए उनकी कार बुक की थी. कार चालक धर्मेंद्र चारों को लेकर दिल्ली से निकला था. शाम 7 बजे मथुरा के पास भी लोगों ने जलपान भी किया इसके बाद यहां से आगरा के लिए निकल गए. रात करीब दस बजे चारों लोगों के कहने पर चालक कार को सैंया क्षेत्र के कटी चौकी पुल के नीचे ले आया. आरोप है कि यहां पर कार सवार चारों लोगों ने बहाने से चालक को नीचे उतार दिया और फिर कार लेकर भाग निकले.
चालक ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे. चालक ने कार मालिक को घटना की जानकारी दी. इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. थाना सैंया पुलिस का कहना है कि पुलिस ने चालक से पूछताछ के लिए सैंया टोल प्लाजा के फुटेज देखे हैं. इसमें कार रात साढ़े बज बजे के करीब धौल्पुर की ओर जाती दिखी है. चालक ने कार लूट की तहरीर दी है. बदमाशों की तलाश की जा रही है.