Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: The path to economic development of the state is being paved only through the development of businessmen: Suresh Khanna…#agranews
आगराबिगलीक्सबिजनेस

Agra News: The path to economic development of the state is being paved only through the development of businessmen: Suresh Khanna…#agranews

305

आगरालीक्स….हमारा यूपी तेजी से एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की ओर. व्यापारियों के विकास से ही बन रही है प्रदेश के आर्थिक विकास की राह…आगरा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सुनी वयापारियों की समस्याएं, दिया सहयोग का आश्वासन

व्यापारियों और उद्यमियों के सहयोग और योगदान से ही आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। 22 प्रतिशत औद्योगिक विकास दर आज प्रदेश की पहुंच चुकी है। प्रदेश तेजी से एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की ओर है। आगरा व्यापार मंडल द्वारा वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित दो दिवसीय उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए ये कहा प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जीएसटी कॉन्सिल के सदस्य सुरेश खन्ना ने।

आगरा व्यापार मंडल की अगुवायी में हो रहे अधिवेशन में रविवार को मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने प्रदेश भर से आए 1000 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधियों से कहा कि जीएसटी आप सभी व्यापारियों और उद्यमियों की ही मांग थी। जब किसी व्यवस्था को लागू किया जाता है तो उसको अपनाने में समय लगता है। अधिवेशन में व्यापारियों के द्वारा दिए गए संशोधन के प्रस्तावों को एकदम से स्वीकार नहीं किया जा सकता। इन सभी पर विचार होगा और सभी प्रस्तावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया जाएगा। उम्मीद है कि प्रमुख प्रस्तावों के संशोधन को मंजूरी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही आज देश आर्थिक स्थिति में लगातार बढ़ रहा है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि जिस इंग्लैंड ने हम पर शासन किया आज उसको भी हमारी जीडीपी की ग्रोथ ने पीछे छोड़ दिया है। आज 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारा गया है। यह सभी कुछ व्यापारियों और उद्यमियों के सहयोग के कारण ही संभव हो सका है। आप कर देते हैं तभी देश की सड़क हाईवे का रूप ले पाती हैं। निराश्रितों को आवास मिल पाते हैं। मुफ्त राशन वितरित हो पता है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आगरा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल द्वारा की गई फैसिलिटी सेंटर की मांग पर कहा कि अब तक 11 फैसिलिटी सेंटर बन चुके हैं और 17 और बनने हैं। यह मांग निश्चित रूप से जल्द ही पूरी हो सकेगी। विशिष्ट अतिथि केंद्र राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से आर्थिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। यहां हर व्यापार को फलने फूलने का पूरा अवसर मिलता है। व्यापारी कर देते हैं तभी देश के गरीबों के लिए आवास बनते हैं, सड़के बनती हैं।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कानूनी सम्मन आने पर विवेक से काम लें। यदि आपके कागज पूरे हैं तो कोई अधिकारी आपको परेशान नहीं कर सकता। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हर कदम पर व्यापारियों का सहयोग देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने कहा कि व्यापार किसी भी देश प्रदेश की आर्थिक रीढ़ होती है। व्यापारियों की समस्याओं को समझें, कठिन प्रावधानों में न उलझाया जाए ताकि व्यापारी का व्यापार प्रभावित न हो।
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि नियमों में राहत देंगे तभी व्यापारी अपने व्यापार को तरक्की के मार्ग पर ले जायेगा। उन्होंने प्रस्तावों को संज्ञान में लेने का आग्रह वित्त मंत्री से किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नवीन जैन, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में रखे गए प्रस्ताव
प्रांतीय अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र में आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य रोची रामजी नागरानी, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र, महामंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, दिलीप सेठ, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आगरा व्यापार मंडल द्वारा प्रस्ताव सत्र रखा गया। कानूनी सलाहकार सीए गोविंद अग्रवाल और सतीश चन्द्र बंसल के मार्गदर्शन में राजेश अग्रवाल ने पेठा पर जीएसटी में राहत, सराफा में कर छूट पर नीतेश अग्रवाल, आयकर में संशोधन संदीप गुप्ता, जीएसटी पर जय पुरसनानी, एमएसएमई पर राजीव कुमार गुप्ता, कृषि की मशीनों पर कन्हैया लाल राठौर ने संशोधन के प्रस्ताव रखे। कार्यक्रम का संचालन संजय बंसल, जय पुरसनानी और संदीप गुप्ता ने किया।

हेल्प आगरा ने लगाया रक्तदान शिविर
रक्तदान महादान का संदेश देते हुए हेल्प आगरा का रक्तदान का शिविर लगाया गया। हेल्प आगरा के मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि शिविर में प्रदेश भर से आए व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अधिवेशन में किसी भी आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य सहयोगियों की टीम तैनात रही।

75 जिलों से आए 1000 से अधिक प्रतिनिधि
अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में बांदा, चित्रकूट, मउ, शाहजहां पुर, बरेली, जौनपुर कानपुर, मथुरा, गोरखपुर, कानपुर, बरेली आदि जिलों से व्यापारिक संगठनों के 1000 से अधिक प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं। साथ ही शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते, हेल्प आगरा, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी आदि के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें प्रदान किया गया भामाशाह सम्मान
अधिवेशन के तृतीय सत्र में महेश गोयल, शंकरलाल दुहानी, राजीव अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, विष्णु कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता को भामाशाह सम्मान और वरिष्ठ व्यापारीजन सम्मान से रोचलदास नागरानी, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, मोहनलाल सिंघल, पन्नालाल अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार वर्मा और श्रीभगवान रैपुरिया को सम्मानित किया गया। साएं का के सत्र में ब्रज के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोमवार को होगा त्रिवार्षिक चुनाव
अधिवेशन का समापन सोमवार को त्रिवार्षिक चुनाव के साथ होगा। जिसके लिए रविवार को दिनभर विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र ढोल नगाड़े के साथ दाखिल किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

error: Content is protected !!