Wednesday , 25 November 2026
Home आगरा Agra News: The Shark Tank stage will be set up in St. Peter’s on October 6. More than 700 students from 25 schools will participate….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The Shark Tank stage will be set up in St. Peter’s on October 6. More than 700 students from 25 schools will participate….#agranews

246

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स सीखेंगे बिजनेस की बारीकियां. सेंट पीटर्स में 6 अक्टूबर को सजेगा शार्क टैंक का मंच. 25 स्कूलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी करेंगे पार्टिसिपेट.

सेंट पीटर्स में 6 अक्टूबर को भावी व्यापारियों को लिए शार्क टैंक का मंच सजेगा। किसी प्रोफेशनल के सहयोग बिना 25 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों का आयोजन। जहां विद्यार्थी शेयर मार्केट, प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चरिंग, लांचिंग, मार्केटिंग से लेकर व्यापार जगत की हर बारीकी की परीक्षा देंगे और कुछ नया सीखेंगे। सहयोग के लिए पुराने साथी भी शामिल होंगे। यह मौका विद्यार्थियों को सेंट पीटर्स कॉलेज में कॉमर्स क्लब द्वारा आयोजित बी वर्ड (बिजनेस वर्ड) में मिलेगा। जिसे आयोजित करेंगे सेंट पीटर्स कक्षा 12वीं व 11वीं कॉमर्स के विद्यार्थी और विभिन्न प्रतियोगिताओं व आयोजन के माध्यम से बिजनेस की बारीकियों को सीखेंगे।

सेंट पीटर्स कॉलेज के कॉमर्स के विभागाध्यक्ष मनीष मगन के साथ विद्यार्थियों की मीटिंग में आज तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मनीष मगन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 6 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा रहेगे। वहीं समापन समारोह में अकाउन्ट्स के जाने माने लेखर डॉ. सीए जीएस गरेवाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसके प्रचार प्रसार तक की तकनीकि जानकारियों के साथ सात प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी इसके लिए 6 माह से तैयारियों में जुटे हैं।

कॉमर्स वर्ग के 170 बच्चों का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान है। जिसमें आगरा मंडल के 25 स्कूलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसमें आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद के विद्यार्थी रहेंगे। कालेज के प्रधानाचार्य फादर जेसूराज भास्कर ने विद्यार्थियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ajanta Sweets wedding Special sweets

आगरालीक्स…आगरा में शादी समारोह के बदले ट्रेंड में मिठाई भी खास होनी...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Dr. Jaysingh ‘Neerad’ — A Name with Diverse Facets: Literary Discussion and Public Felicitation Ceremony on the 29th November in Agra

आगरालीक्स...आगरा में डॉ. जयसिंह ‘नीरद’— एक नाम, विविध आयाम, साहित्य विमर्श एवं...

आगरा

Agra News: GRP constable saves a passenger’s life by performing CPR at Agra Cantt railway station

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द,...

error: Content is protected !!