आगरालीक्स… 70 साल का बुजुर्ग और नजर 9—10 साल की बच्चियों पर. चॉकलेट—बिस्किट के लालच में पास बुलाता और फिर करने लगता ये काम….मुकदमा दर्ज
आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 70 साल का एक बुजुर्ग 9—10 साल की बच्चियों पर गलत नजर रखता था. वह बच्चियों को रुपये, टॉफी, बिस्टिक के लालच में पास बुलाता और उन्हें बैड टच करता. पहले तो बच्चियां उसकी हरकतें समझ नहीं पाई लेकिन बाद में उन्हें गलत महसूस हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत अपने पिता से की. परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है.
थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम पप्पन है. वह एक जूता कारीगर है. अक्सर वह कारखाने के बाहर बैठ जाता था. मोहल्ले की देा बच्चियों को बहाने से अपने पास बुलाता था और उन्हें गलत तरीके से छूता. अश्लील हरकतें करता. उसकी हरकतें बढ़ीं तो बच्चियों को गलत महसूस हुआ ओर उन्होंने अपने पिता को बता दिया. मोहल्ले को लोगों को पता चला तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और उसे सख्त हिदायत दी. इसके बाद आरोपी ने वहां आना बंद कर दिया. पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों से बात की. इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.