Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The tableau of Shri Krishna along with Balram on the peacock chariot was welcomed everywhere…#agranews
आगरा

Agra News: The tableau of Shri Krishna along with Balram on the peacock chariot was welcomed everywhere…#agranews

178

आगरालीक्स…आगरा में मयूर रथ पर बलराम संग निकले श्रीकृष्ण. शहरभर में बही आस्था की लहर. जगह− जगह हुई शाेभायात्रा पर पुष्पवर्षा, 50 सवारियां रहीं आकर्षण का केंद्र

अधर्म पर धर्म की पताका फहरा, आतंक और आसुरी शक्तियों के पर्याय मामा कंस का वध कर जब श्रीकृष्ण अपने ज्येष्ठ भ्राता बलराम के साथ नगर भ्रमण पर निकले तो मानो आगरा नगरी मथुरा नगरी बन गयी और हर ओर जय श्रीकृष्ण के जयघोष लगने लगे। आकाश से लेकर धरती तक हर ओर पुष्प वर्षा होने लगी और द्वार− द्वार पर स्वागत को पंक्तियां सज गयीं।

वाटरवर्क्स स्थित गौशाला में श्रीकृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में चल रहे श्रीकृष्ण लीला शताब्दी वर्ष महोत्सव के 11 वें दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण बलराम की शाेभायात्रा निकाली गयी। शाेभायात्रा का मुख्य आकर्षण मयूर रथ था। गुलाबी और नीले रंग के मयूर रथ पर मोर मुकुट धारण कर श्रीकृष्ण और शेषनाग के अवतार बलराम जी के स्वरूप विराजमान थे। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ महंत अनंत उपाध्याय, महामंत्री विजय रोहतगी, संजीव गुप्ता ने स्वरूपों की आरती उतारी। मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआा। गौशाला से नगर भ्रमण के लिए दोनों भ्राता 50 झांकियों, उंट− घोड़े, ढोल ताशे और बैंड के साथ निकले।

गौशाला परिसर से सर्वप्रथम गणेश जी की सवारी की निकासी हुई। सवारी में महाकाल, श्रीराम दरबार, श्रीखाटू श्याम जी का डोला, सुदर्शन चक्र लीला, कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश, दामोदर लीला, महालक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, महावीर हनुमान जी, मयूर नृत्य, रास लीला, श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला, अमरनाथ जी, बांके बिहारी जी, विट्ठलनाथ जी सहित विभिन्न झांकियां शामिल थीं। शाेभायात्रा में इस वर्ष पहली बार मां पीताम्बरा देवी की झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पीले झंडों से सज्जित मां पीतांबरा की झांकी दूर से ही आकर्षित कर रही थी।

शहर के प्रतिष्ठित चार बैंड लगातार ओम जय जगदीश हरे की आरती सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए साथ साथ चल रहे थे। बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई शाेभायात्रा देर रात गौशाला वापस आई। मार्ग में सैंकड़ों स्थानों पर श्रीकृष्ण बलराम के स्वरूपों की आरती उतारी गई और फूल बरसाए गए। जगह− जगह उंचें मकानों और स्थानीय दुकानों से लोगों ने अपने आराध्य के स्वरूपों के अपलक दर्शन कर स्वयं को धन्य किया। शाेभायात्रा के मार्ग में हर भक्त की जिव्हा पर राधे− राधे के जयघोष लगातर सज्जित हो रहे थे।

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, अशाेक गोयल, पीके मोदी, संजय गर्ग, शेखर गोयल, गिर्राज बंसल, कैलाश खन्ना, संजय चेली, मनोज बंसल, बृजेश अग्रवाल, केके अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, आदर्श नंदन गुप्त, अनूप गोयल, पुनीत, लक्ष्मण शर्मा, तनुराग आदि सदस्य पीत वस्त्रों में शामिल रहे।

शनिवार को होगी रुक्मणि मंगल लीला
श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को द्वारिकापुरी रुक्मणि मंगल विवाह लीला का प्रसंग होगा। जिसमें रथ पर भगवान कृष्ण के स्वरूप मां लक्ष्मी जी का अवतार रुक्मणि जी को द्वारिका लेकर जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!