आगरालीक्स…अद्भुत और अलौकिक काशी. देवों की दीपावली पर 17 लाख दीयों से जगमग हुई शिव की नगरी. देखें तस्वीरें
अद्भुत और अलौकिक काशी, रोशनी से जगमग काशी…देवों की दीपावली पर 17 लाख दीयों से जगमग होती काशी..गंगा घाटों पर आकर्षक रोशनी से जगमग काशी..यह नजारा आज शिव की नगरी काशी में देखने को मिला. कार्तिक पूर्णिमा पर आज देवताओं की दीपावली मनाने के लिए काशी में पर्यटकों का रेला लगा रहा. देश दुनिया के सभी लोगों की नजरें काशी की देव दीपावली पर टिकी रहीं. शाम होते ही सभी घाट दीपों से जगमग हो गए. वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का लोकार्पण किया तो हर—हर महादेव का जयकारा गूंज उठा.



