Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The Taj Half Marathon was held in Agra. 500 runners participated in the race….#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The Taj Half Marathon was held in Agra. 500 runners participated in the race….#agranews

344

आगरालीक्स…आगरा में हुई ताज हाफ मैराथन. 500 धावकों ने लगाई दौड़. 6 साल के रेयांस से लेकर 76 साल के सरोज प्रशांत ने दिखाया फिटनेस के लिए जज्बा

आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेज द्वारा अगले वर्ष 08 फरवरी को आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण के लिए 05 किलोमीटर की पहली प्रोमो रेस का आयोजन रविवार सुबह दयालबाग स्थित खेल गाँव से पोइया घाट तक किया गया। पहली प्रोमो रेस में 06 वर्षीय बालक रेयांश अग्रवाल से लेकर 76 वर्षीय बुजुर्ग सरोज प्रशांत सहित 500 धावकों ने दौड़ और फिटनेस के प्रति अपने जज्बे का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सभी धावकों को ‘जय हो’ जैसी उत्साहवर्धक म्यूजिक बीट्स पर वार्म अप एक्सरसाइज करवा के प्रोमो रेस के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया।

मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त सैयद अली अब्बास ने ढोल नगाड़ों की गूँज के बीच जैसे ही फ्लैग ऑफ किया और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. संजय गुप्ता ने 1, 2, 3 बोलकर रिबन को ऊपर से नीचे छोड़ा, धावकों ने दौड़ना शुरू कर दिया। नीली और सफेद शर्ट में अपने सीने पर आगरा ताज हाफ मैराथन का टैग लगाए धावकों का उत्साह देखते ही बनता था। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ गुप्ता और खेल गाँव के योग गुरु दीपक मारू ने सभी धावकों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त सैयद अली अब्बास ने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए आगरावासियों से फिट इंडिया कैंपेन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन सुबह उठकर दौड़ने और मैराथन में भाग लेने की अपील की। ऑर्गेनाइजिंग प्रेसिडेंट संदीप ढल ने बताया कि पहली बार आगरा ताज हाफ मैराथन की सभी रेस श्रेणियाँ एआईएमएस से वैश्विक स्तर पर प्रमाणित हुई हैं। इससे आगरा का नाम वैश्विक मैराथन मानचित्र पर दर्ज हुआ है। अब धावकों के रिकॉर्ड और समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि आगरा ताज हाफ मैराथन के लिए अब तक 800 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इच्छुक लोग आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन की वेबसाइट athm.in पर रजिस्ट्रेशन करवा कर अर्ली बर्ड ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यह इवेंट उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट होगा।

आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने आगरावासियों से मैराथन में भाग लेकर जीवन स्वस्थ बनाने की अपील करते हुए बताया कि इस आयोजन द्वारा नगर निगम के स्वच्छ आगरा, स्वस्थ आगरा और प्लास्टिक मुक्त आगरा अभियान को सपोर्ट किया जा रहा है। आयोजन के प्रवक्ता और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर में फिटनेस, खेल संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दीपक नेगी और यशपाल गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान आगरा ताज हाफ मैराथन- 2026 आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. एन एस लोधी, संयुक्त सचिव प्रदीप यादव, ट्रेजरर आवेग मित्तल, महेश सारस्वत, कॉर्पोरेट आउट रीच हेड अजयदीप सिंह, प्रेस कोऑर्डिनेटर कमलकांत, सोशल मीडिया हेड संकल्प वशिष्ठ, भरत सारस्वत, ईशु कुलश्रेष्ठ, परमजीत सिंह, गौरव यादव, गोपाल अग्रवाल और गोपाल शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!