आगरालीक्स…आगरा का तापमान फिर बढ़ा. बादल छाने की संभावना लेकिन गर्मी बढ़ेगी. जानिए कल और आने वाले दिन कैसा रहेगा मौसम…
आगरा में मौसम बदलना शुरू हो गया है. दिन में तेज धूप पड़ रही है और धूप इतनी तेज है कि इसमें ठहरना ही मुश्किल हो रहा है. आगरा का तापमान भी बढ़ा है. अधिकतम तापमान तो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूेनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले सप्ताह में बादल छाने के आसार हैं. हालांकि तापमान का बढ़ना जारी रहेगा. दिन में तेज धूप भी निकलेगी. एक मार्च से आगरा का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.