आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ. बाहर से भी पहुंंचे श्रद्धालु.
आगरा के छीपीटोला स्थित श्री निर्मल सेवा सदन में बुधवार को भव्य भव्य वर्षायोग कलश स्थापना का शुभारंभ हुआ. इसमें सबसे पहले छोटी बच्ची ने मंगलाचारण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और श्रमण सांस्कृतिक महिला मंडल के द्वारा छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया. कुमारी दीक्षा जैन ने भजनों से भक्ति से समा बांध दिया. विख्यात "गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज जी, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज जी श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज जी के सानिध्य में 2026 का मंगल कलश स्थापना समारोह निर्मल सेवा सदन छीपीटोला आगरा नगर में धूमधाम से आयोजित किया गया.मंच के आगे सुन्दर कलाकृति में शोभायमान कलश सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. सभी मण्डलों ने महिला मण्डलों ने भक्ति से झूमकर मुनि श्री अर्घ और श्री फल चढ़ाया. मंच के पीछे व आगे कलाकृतियो में कमल खिले नजर आ रहे थे तो पंडाल में भक्तों के मन कमल की तरह खिले हुए प्रतीत हो रहे थे. 3 मुनिराजों के मंच पर आते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। विशाल पंडाल ऐसा लग रहा था जैसे किसी मंदिर का प्रांगण हो और वहां भक्त उत्सव मना रहे हों. महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया. इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन विमल जैन जयपुर, शास्त्र भेंट संजीव जैन, जुली जैन राजीव जैन लकी, वीरेन्द कुमार, आनन्द जैन आदि मांगलिक कार्य संपन्न हुए। चातुर्मास की घोषणा होते ही भक्तों को सबसे ज्यादा प्रतीक्षा होती है, चतुर्मास कलश स्थापना के दिवस की। हो भी क्यों ना, इस दिन उनके मन और हृदय में संतों का सानिध्य मिलने से जो खुशी की लहरें उठ रही होती है, उनको ही वे इस दिन उत्सव मनाकर प्रकट करते हैं.।
बाहर से पधारे श्रद्धालुजन, जयपुर, सागर, ग्वालियर दिल्ली, भिंड, गुना से वर्षा योग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में पहला कलश लेने का सौभाग्य प्रवीन जैन, पीयूष जैन पद्मावती , दूसरा कलश वीरेंद्र कुमार, आनन्द कुमार लाला, तीसरा कलश अनुप कुमार, आशु, हनी जैन चौधरी परिवार, चौथा बंगालीमल धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, हेमंत जैन ने लिया. विधानाचार्य विकर्ष शास्त्री के निर्देशन में कलश स्थापित किए गए. भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने नृत्यमय भक्ति की. श्रुत संवधन पावन वर्षायोग स्थापना हुई. मंच संचालन सतेंद्र जैन ने किया.
इस अवसर पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीण जैन, (पद्मावती ज्वैलर्स) , मुकेश जैन (लले), सचिन जैन,शैलेश जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, राजीव जैन, अनंत जैन अनिल जैन, जगदीश प्रसाद,मनीष जैन ठेकेदार , अनंत जैन,आशीष जैन, अमित जैन (बाबी) आशीष जैन, प्रवीण जैन अमित जैन, पंकज जैन, अंशुल जैन, रोहित जैन, सनी जैन, दीपक जैन, विनित जैन, संभव जैन, सोनू जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन समस्त समस्त मंडल एवं सकल जैन मौजूद था.