आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम नाम के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा.
श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य अर्जी संकीर्तन में विभिन्न स्थानों से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। गोविंदगढ़ से पधारे भजन गायक मनोज शर्मा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।कृष्ण सिंघल व अनिल गुप्ता ने अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।संकीर्तन में भजन गायक राजा पुरोहित ने “हमारी दौलत है लवली किशोरी” एवं “थक सा गया हूं मैं बाबा…” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रखर लोहिया ने “हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे…” राजा सांवरिया ने मैं खाटू जाउंगा निशान चलाऊंगा.. सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं.. त्रिलोकी शर्मा ने मैं आता रहूं दरबार सांवरे.. सांवरे के दर पर सर झुका कर तो देखो.. जैसे लोकप्रिय भजनों की पास शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते हुए श्याम बाबा के जयकारे लगाते रहे। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट के विशाल गुप्ता व जतिन गर्ग ने बाबा की मंगल आरती उतारी। इस कार्यक्रम में अंकित बंसल,अमित अग्रवाल,विवेक सिंघल,मोहित गोयल,प्रिंस गोयल,रितेश गुप्ता, धीरज चौरसिया,अमन बंसल श्याम भक्त उपस्थित रहे.