आगरालीक्स…दुखद खबर…आगरा में तालाब के अंदर नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत. स्कूल की छुट्टी के बाद 5—6 बच्चे गए थे नहाने…बाकियों की तलाश
आगरा में दुखद खबर सामने आई है. फतेहपुर सीकरी के गांव नगला कराही में दो बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब 5—6 बच्चे गांव के पसा में ही मछली पालन के लिए बने तालाब में नहाने के लिए चले गए, तभी दो बच्चों की इनमें से मौत हो गई है, जबकि अन्य बच्चों की तलाश ग्रामीण कर रहे हैं. बताया जाता है कि तालाब में करीब 4 से 5 फीट पानी है.
मृतक बच्चों के नाम 11 वर्षीय मयंक पुत्र नेकराम और 11 वर्षीय बृजेश पुत्र ठाकुर सिंह बताए गए हैं.