यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के 20 मिनट बाद ही गिर गया विमान. इस एविएशन सेंटर का था चार सीटर डुअल इंजन ट्रेनी विमान
यूपी के कानपुर में दुखद हादसा हुआ है. यहां कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरा में गुरुवार दोपहर को गर्ग एविएशन सेंटर का एक चार सीटर डुअल इंजन ट्रेनी विमान क्रेश हो गया. हादसे में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायल दोनों की मौत हो गई. सुबह करीब साढ़े 11 बजे यह विमान टेक आफ हुआ था और 20 मिनट बाद ही क्रैश हो गया. सूचना पर पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर रघुबीर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में विमान में मौजूद इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया निवासी गुजरात और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक की मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों में फैली दहशत
अचानक हुए इस जोरदार धमाके और हादसे के बाद ग्रामीणो में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और आवश्यक राहत और बचाव कार्य पूरा किया. हादसे के बाद गर्ग एविएशन सेंटर के पायलट कैप्टन राजीव भल्ला ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और समीक्षा भी की जा रही है.