आगरालीक्स आगरा में भूकंप के झटके, टेबल हिलने लगी, लोगों को आए चक्कर, अपार्टमेंट से बाहर निकले लोग।
दिल्ली एनसीआर के साथ ही आगरा और आस पास के जिलों में मंगलवार दोपहर 2.55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए, अपार्टमेंट से लोग बाहर आ गए। कार्यालयों से लोग बाहर निकल आए।
30 मिनट में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप का पहला झटका दोपहर 2.51 बजे महसूस किया गया, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। इसके करीब 30 मिनट बाद दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरी बार तीव्रता 6.2 रही।