आगरालीक्स…आगरा में भोलेबाबा के आश्रम पर धरना देने पहुंचा युवक. बोला—बाबा को गिरफ्तार करो, 123 लोगों की मौत का दोषी वही…
आगरा के शाहगंज स्थित केदार नगर में भोलेबाबा का घर बना हुआ है. बाबा के श्रद्धालु इसे कुटिया कहते हैं और हर रोज यहां काफी लोग आते हैं और माथा टेकते हैं. लेकिन आज यहां एक युवक धरना देने पहुंच गया. वह बाबा की कुटिया के बाहर बैठ गया और हनुमान चालीसा पढ़ने लगा. युवक का कहना था कि भगदड़ कांड का दोषी भोले बाबा है और उसकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए. हालांकि जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो धरना दे रहे युवक को वहां से भगा दिय गया.
युवक का नाम कृष्ण गोपाल उपाध्याय है और वह शाहगंज का ही रहने वाला है. उसने बाबा की कुटिया पर पहुंचकर पोस्टर चस्पा कर बाबा को 123 मोतों का जिम्मेदार ठहराया. कृष्णगोपाल का कहना था कि बाबा अपने गुणगान कराते हैं, जबकि सत्संग में भगवान की आराधना होती है. बाबा पाखंडवाद फैला रहा है. कृष्ण गोपाल एक राजनीतिक पार्टी के सदस्य भी है. उनकी मांग है कि भगदड़ में मृत महिलाओं के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले.