आगरालीक्स…आगरा में ज्वैलर्स की दुकान में सेंध गाकर चोरी. लाखों के गहने और कैश ले गए चोर…
आगरा में चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी. चोर दुकान के अंदर से लाखों रुपये के गहने और 20 हजार रुपये कैश ले गए हैं. सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है. पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
ये है मामला
ककुआ में रहने वाले रविेंद्र कुमार की पुलिस चौकी के पास ज्वैलरी की दुकान है. उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गए. आज सोमवार सुबह 11 बजे कर्मचारियों ने दुकान खोली तो दुकान में अंदर सामान बिखरा हुआ था. सूचना पुलिस को दी. पुलिस को बताया कि चोर करीब 7 किलो चांदी के आभूषण, पांच तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपये कैश ले गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.