आगरालीक्स…आगरा में सात दिन तक और झेलनी होगी तपा देने वाली गर्मी. आईएमडी के अनुसार—दिन में लू का रहेगा रेड अलर्ट. आज भी तापमान इतना…
आगरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बार तो गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. गर्मी के कारण आम जनमानस के अलावा पशु पक्षियों का भी हाल बुरा है. आसमान में परिंदे गर्मी के कारण उड़ नहीं पा रहे हैं. वहीं दिन में निकलने वाले लोगों के होश गर्मी ने उड़ा दिए हैं. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें शरीर को झुलसाना शुरू कर देती हैं. दोपहर में तो ऐसा लगता है कि मानो आसमान से आग ही बरस रही है.
आईएमडी के अनुसार आज शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिन तक तो गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं. दिन में अभी भी लू का रेड अलर्ट जारी है. 20 जून के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/06/24) 44.4
Departure from Normal(oC) 0.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/06/24) 28.8
Departure from Normal(oC) 2.1