आगरालीक्स…आगरा में 24 घंटे के अंदर हुई 10 एमएम बारिश, लेकिन उमस ने पूरे दिन किया बेहाल. पसीने से तरबतर होकर घर लौटै स्कूली बच्चे
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. कल सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक आगरा में 10 एमएम बारिश हुई है लेकिन इसके बाद भी उमसभरी गर्मी ने लोगों को पसीना—पसीना कर दिया है. आज सुबह से ही उमसभरी गर्मी पड़ रही है. सबसे अधिक परेशानी दोपहर को स्कूल से लौट रहे बच्चों को हो रही है. उमसभरी गर्मी के बीच बच्चे पसीने से तरबतर होकर घर लौटे.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार अभी भी पूरे पूरे हैं. आज रात को भी बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/07/24) 35.3
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/07/24) 27.6
Departure from Normal(oC) 1.9