आगरालीक्स…संजय प्लेस में तीन दिन तक सभी तरह के वाहनों रहेगी ‘नो एंट्री’. जनकपुरी के लिए टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स के लिए यहां होगी पार्किंग
आगरा के संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा. 10 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और 11 अक्टूबर को संजय प्लेस में बनी जनकपुरी में श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत होगा. इस दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए तीन दिन तक संजय प्लेस में सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर पाबंदी रहेगी. 11, 12 और 13 अक्टूबर को वाहनों की नो एंट्री रहेगी. तीन दिन तक संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव के लिए लोगों की भारी भीड़ रहेगी. आयोजन समिति ने तीन दिन तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग जिला प्रशासन से की है. इसके अलावा संजय प्लेस के चारों ओर पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है जिससे लोगों को ज्यादा पैदल न चलना पड़े.
यहां बनेगी पार्किंग
आयोजन समिति की ओर से जिला प्रशासन से पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई है. इसमें सेंट पीटर्स कॉलेज, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट 3 परिसर में चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाने को कहा गया है. रोजविला में दोपहिया वाहनों की और सूरसदन में वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया है.