आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में शुक्रवार—शनिवार को नहीं आएगा पानी. पाइपलाइन की शिफ्टिंग के चलते होगी दिक्कत. जानिए किन इलाकों में हो सकती है दिक्कत
आगरा में शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी. मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य के चलते पाइपलाइन की शिफ्टिंग का काम होना है जिसके चलते 20 नवंबर शुक्रवार सुबह 8 बजे से 21 नवंबर शनिवार दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. जलकर विभाग की सूचना के अनुसार सुबह शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी.
इन इलाकों में रहेगी दिक्कत
लॉयर्स कॉलोनी, नगला पदी, पंजाबी बाग, नगला हवेली, सती नगर, राम नगर, नराचय, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास, नगला बिहारी, नगला रामबल आदि.