आगरालीक्स...आगरा में यूपी 112 की आपातकालीन सेवाएं और होंगी प्रभावी. महिला पीआरवी कर्मियों को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने पढ़ाया सतर्कता और त्वरित रिस्पान्स का पाठ…
कमिश्नरेट आगरा की यूपी-112 की आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात/नोडल अधिकारी यूपी-112 श्रीमती अलका द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशान्त मेमोरियल हॉल में महिला पीआरवी कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान महिला पीआरवी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, त्वरित रिस्पॉन्स, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील एवं विनम्र व्यवहार, आपसी समन्वय तथा पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, उनकी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।