आगरालीक्स…आगरा में भी मुंबई की तरह iPhone 17 का क्रेज. पहले दिन बुकिंग के सापेक्ष केवल 15% ही हो सकी iPhone 17 बिक्री..मुंबई में तो लड़ाई हो गई
आगरा में iPhone 17 लांच हो गया है. पहले दिन ही इसका क्रेज देखने को मिला है. यह उत्साह इतना ज्यादा है कि इतनी बुकिंग हुईं हैं कि केवल 15 प्रतिशत ही उसकी डिलीवरी हो पाई है. स्टोर में iPhone 17 का स्टॉक ही ओवर हो गया. संजय प्लेस में आई प्राइम के स्टोर मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि आगरा में 250 के करीब iPhone 17 की बुकिंग हुई थीं लेकिन केवल 15 प्रतिशत ही डिलीवरी की गई है.

मुंबई में झगड़ा
iPhone 17 भारत में आज 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. देश के सभी ऐप्पल स्टोर पर सुबह से ही खरीदार पहुंच गए. उत्साह इतना ज्यादाथा कि कई जगह लाइनें देखी गईं. मुंबई से तो एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बड़ी भीड़ आपस में झगड़ती दिखाई दी है. कुछ लोग सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बजाई जा रही सीटी को अनसुना करते हुए एकदूसरे पर हाथापाई करते दिखाई दिए.
https://www.facebook.com/share/v/1C9fJRFFBv