आगरालीक्स ….आगरा में चोरी करने के बाद सामान लेकर भागते बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक चोर के गोली लगी, उसका साथी भी अरेस्ट।
आगरा में शुक्रवार को पुलिस की टीमें चेकिंग कर रहीं थी, पुलिस को देख दो बदमाश भागने लगे। उन पर चोरी का सामान था। पुलिस ने उन्हें रोका तो गाली गलौज करने के बाद पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर ली।

एक बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की, इससे बदमाश कबीर के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका दूसरा साथी नदीम पुलिस ने दबोच लिया। कबीर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
चोरी के कई मामले
एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि कबीर और नदीम के खिलाफ चोरी के कई मामले हैं, कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं। इसकी जांच कराई जा रही है।