Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: This is why Premanand Ji Maharaj did not go to Shri Ram Lalla Pran Pratistha in Ayodhya…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Agra News: This is why Premanand Ji Maharaj did not go to Shri Ram Lalla Pran Pratistha in Ayodhya…#agranews

225

आगरालीक्स…अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा में इसलिए नहीं गए प्रेमानंद जी महाराज. खुद बताया कारण. वृंदावन से गए थे कई संत अयोध्या…

अयोध्या में 22 जनवरी को हुई श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के विभिन्न मंदिरों और राज्यों से संत यहां पहुंचे. वृंदावन से भी काफी संख्या में संतों ने अयोध्या पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. लेकिन प्रेमानंद जी महाराज के अयोध्या न पहुंचने पर लोगों में जिज्ञासा आई कि वे इतने बड़े अवसर पर अयोध्या क्यों नहीं पहुंचे. ऐसे में प्रेमानंद महाराज ने अपनी ओर से खुद इसका कारण बताया.

संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के लिए जाने जाते हैं. संत प्रेमानंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि कुछ प्रेमीजनों ने कहा कि अयोध्या धाम में भगवान राम स्थापित हो गए हैं. आप नहीं जा सके. बाबा प्रेमानंद ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है, किडनी रोगसे ग्रस्त हैं, इसलिए नहीं जा सके.

संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज वृंदावन के रमणरेती माग्र पर है. उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं. करीब डेढ़ दशक से वह किडनी रोग से ग्रसित हैं. उनकी नियमित डायलिसिस भी होती है. देशभर से लोग उनके प्रवचनों और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यहां पहुंचते हैं. प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वे रात को दो बजे ही वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में जुट जाते हैं. प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम के शिष्यों के साथ पैदल परिक्रमा को प्रतिदिन निकलते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura Live News: Virat Kohli and Anushka Sharma once again sought the blessings of Saint Premanand Maharaj…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

error: Content is protected !!